फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: महिला- मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है, बाबा ने बता दिया गजब का उपाय

Wed, 30 Nov 2022 01:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Majedar Jokes in Hindi: मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसान बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच  सकते हैं। इसीलिए  हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है। कोई उपाय बताइए? 
बाबा- बालिका, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसऐप का उपवास रखो, पहले जैसा प्रेम आ जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं

Jokes in Hindi: लड़की-लड़का और तेज मिर्ची वाला घेवर, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बस में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री सावधान रहे।
उसी बस में पप्पू भी अपने घर जा रहा था
पप्पू ने ये लाइन पढ़ी और कहा- वाह, जो टिकट न खरीदें वो सावधान रहे
जिसने टिकट रखी है वो अपना सामान चोरी करा दे क्या?

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 5,50000 रुपये देना, सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है
फिर क्या था पति बेहोश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
नौकरानी- मैडम जी मैंने आपको जलते मकान से निकालकर जलने से बचाई थी, इसलिए 500 रुपये दीजिए।
मैडम- यह लो 200 रुपये।
नौकरानी- दौ सौ ही क्यों? 
मैं- क्योंकि उस वक्त मैं अधमरी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें