फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बंटी ने की पापा से DJ खरीदने की जिद, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Fri, 01 Jul 2022 12:59 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule in Hindi: इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान के चेहरे की खूबसूरती बरकरार रहती है, और इससे बालों को भी काफी फायदा होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं है, और लोग हंसना भी भूल जाते हैं। इंसान के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी होता है। हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

गटरू - पापा मुझे DJ खरीदकर दो।
पापा - नहीं दूंगा... तू DJ बजाकर लोगों को तंग करेगा।
गटरू - नहीं पापा, मैं किसी को तंग नहीं करूंगा, 
जब सब सो जाएंगे मैं तभी बजाया करूंगा।
पापा गटरू को गुस्से से घूरते हुए।
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
टोलू - कुछ लड़कियां काफी समझदार होती हैं,
मोलू - हां...वे लड़कों के फ्लर्ट करने पर गालियां नहीं देती, सीधे “भैया” बोलती हैं!!
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता के हाथ पैर पे पट्टी बंधी हुई थी।
बंता - क्या हुआ भाई?
संता - मैंने बदमाशी का काम शुरू कर दिया था।
बंता - तो?
संता - मैने एक आदमी से कहा जो कुछ भी है बाहर निकाल दे।
उसने देसी कट्टा निकाल कर मेरी कनपट्टी पे रख दिया।

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
गटरू- पापा मुझे DJ खरीदकर दो।
पापा- नहीं दूंगा... तू DJ बजाकर लोगों को तंग करेगा।
गटरू- नहीं पापा, मैं किसी को तंग नहीं करूंगा, जब सब सो जाएंगे मैं तभी बजाया करूंगा।
पापा गटरू को गुस्से से घूरते हुए।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस- तुमने एक ही दिन में दो बार चोरी क्यों की?
चोर- चोरी तो एक ही दिन की, दूसरे दिन तो सूट के कपड़े का कलर बदलने गया था....
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जो रोज कहते थे,
मेरी पहुंच ऊपर तक है…
उनसे विनम्र निवेदन है कि
भगवान सूर्य से बोलकर
धूप कम करवायें अब गर्मी
बर्दाश्त नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पंडित जी ने कुंडली मिलाई।
36 के 36 गुण मिल गए।
लड़के वालों ने मना कर दिया।
लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे।
जब सारे गुण मिलते है तो आप
मना क्यों कर रहे हैं?
लड़के वाले - हमारा लड़का बिलकुल लफंगा है।
अब क्या बहू भी उस जैसी ले आये क्या ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें