फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: चिंटू और डॉक्टर की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 30 Jun 2022 05:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes And Viral Chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वो अपने परिजनों के साथ अपना सुख-दुख बांट सके। इसकी वजह से लोग जल्द ही टेंशन और मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर हम इनसे बचना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से दिल की गंभीर बामीरियों से बचा जा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू- डॉक्टर साहब एक साल पहले मुझे बुखार आया था।
डॉक्टर- हां तो अब क्या? 
चिंटू- आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि आपसे पूछता चलू… 'अब नहा लूं क्या'?
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक टीचर क्लास में बच्चों को ग्रुप फोटो दिखा रही थीं...
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रहीं हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर हुई ढंग से कुटाई)।
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर (मरीज से)- तुम्हारा लिवर एंलार्ज हो गया है। 
मरीज- इसका मतलब अभी और व्हिस्की पीने की जगह है।

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति- वैक्सीन लगवा ली? 
पत्नी- हां लगवा ली।
पति- फेसबुक पर तो फोटो अपलोड की नहीं तुमने।
पत्नी- फोटो तो खींच ली है, पर जब 25 साल वालों की बारी आएगी, तब अपलोड करूंगी। 
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त आपस में बात करते हुए... 
मटरू- कुछ लड़कियां काफी समझदार होती हैं, 
गटरू- हां...वे लड़कों के फ्लर्ट करने पर गालियां नहीं देती, सीधे “भैया” बोलती हैं!! 
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम पक्षियों के बारे में सब जानते हो?
पिंटू- जी मैम।
टीचर- अच्छा तो बताओ कि कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता?
पिंटू- मरा हुआ पक्षी।
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

बीवी से तंग आकर एक आदमी चिल्लाकर बोला: हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है।
उठा ले मुझे।
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा...
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
आदमी- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता खुद पे।
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

सुहागरात को बिल्लू अपनी बीवी की गोद में लेटा था...
चिल्लू- अगर मैं मर गया तो ?
रिंकी-ऐसा मत कहो जानू।
चिल्लू-अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी?
रिंकी- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे??
बेचारा चिल्लू अभी भी सदमे में है !!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें