फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता और बंता की बातें हंसा-हंसाकर कर देंगी आपको लोटपोट

Mon, 15 May 2023 09:48 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Santa Banta Jokes: जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में काफी मदद करते हैं, जिसकी मदद से आप खुश रहते हैं और तनाव भी आपसे दूर रहता है। हंसने-मुस्कुराने से आपके चेहरे पर चमक आती है और आपकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

संता- अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला- आज सुबह तुम्हारे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है
बंता- चौंकते हुए, कैसे?
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ।
टिल्लू - आम, केला, अमरूद।
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ।
टिल्लू- एक दर्जन केले
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के बाद पहली बार लड़का ससुराल गया
दामाद को गुस्से में देखकर सास – क्या हुआ दामाद जी
पप्पू – मेरा खून चूस लिया आपकी बेटी ने
सास – ऐसा क्या किया मेरी बेटी ने
पप्पू – इसमें हजारों कमियां हैं
सास –मुझे पता है बेटा इसी वजह से तो इसे अच्छा लड़का नहीं मिल पाया

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
साली सहिबा- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा जी- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली साहिबा- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा जी- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा जोर- जोर से हंसने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू- अरे, मोनू तू इतना मोटा कैसे हो गया? 
चंटू- हमारे घर में फ्रिज नहीं है न।
मंटू- तो?
चंटू- कुछ बचा नहीं सकते, सब खाना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें