फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 09 Apr 2022 12:10 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स : जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है - फोटो : iStock
आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने-अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं मिलता है। यही कारण है कि कई लोग आजकर अवसाद जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए सलाह दी जाती है, कि हमें अपना मन हल्का करने के लिए हंसना चाहिए। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम भी बेहतर बना रहता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इतना ही नहीं, जब हम हंसते हैं, तो हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। साथ ही हमारे शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचता है। इसलिए आज हम आपके लिए बहुत मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

पत्नी - आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है।
बंद कर दो प्लीज।
पति - तुम कहती हो तो कर देता हूं।
पत्नी - कितने अच्छे हो तुम।
पति (कुछ देर बाद) - हां, मैंने पेपर वाले से बात कर ली, कल से पेपर नहीं डालेगा।
पत्नी बेहोश।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स : जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है - फोटो : iStock
गोलू- पापा क्या मैं बेकार हूं?
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है...
गोलू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है.
फिर पापा ने गोलू पर कर दी जूतों और चप्पलों की बरसात
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स : जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है - फोटो : iStock
एक भैय्या को पासपोर्ट फार्म भरने के लिए दिया
उसने भरा
प्रश्न- Enter your Name
उन्होंने लिखा- Bhaiya Gajendra Tiwari
प्रश्न- Provide your PAN Details
भैय्या- 120/300 बाबा जर्दा , बनारसी पता , हल्का चूना, डबल कत्था, नवरत्न किमाम , कच्ची पक्की सुपारी, लौंग - इलायची और तनिक हरी पत्ती.

4 of 7
वायरल जोक्स : जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है - फोटो : iStock
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए.
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है...
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स : जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है - फोटो : iStock
पत्नी ने नया फोन लिया।
अपने पति को सरप्राइज देने के लिए किचन में जाकर फोन किया।
पत्नी- कैसे हो जानू
पति- हां डार्लिंग, बाद में फोन करता हूं अभी वो चुड़ैल किचन में है।
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स : जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है - फोटो : iStock
टीचर- यह सदाचार क्या होता है?
छात्र - जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है।
टीचर- बेहोश!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स : जब पत्नी ने पति से कहा- शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है - फोटो : iStock
भोलू को एक लड़की से प्यार हुआ।
भोलू रोज देर रात को लड़की को फोन किया करता था।
एक बार भोलू का फोन लड़की की मां ने उठा लिया
भोलू डरते हुए बोला- आंटी जी कंगना है क्या?
लड़की की मां ने तुरंत जवाब दिया- हां है न दोनों हाथों में है और थप्पड़ भी जोर से लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें