फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर और चपरासी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 20 Dec 2022 01:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है काम का बढ़ता दवाब और उदास रहना है। अगर आपको इन हालात में भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

अध्यापिका- ओये यहां आओ...
चपरासी- मैडम जी मेरा नाम 'ओये' नहीं है, आप मुझे नाम लेकर बुलाया करें।
अध्यापिका- अच्छा बताओ क्या नाम है तुम्हारा...?
चपरासी- प्राणनाथ...
अध्यापिका- नहीं कोई और नाम बताओ, चलो घर वाले किस नाम से बुलाते हैं?
चपरासी- बालम...!
अध्यापिका- ये भी सही नहीं है, ये बताओ मोहल्ले वाले किस नाम से बुलाते हैं...?
चपरासी- साजन...!
अध्यापिका- अरे भाई ये भी ठीक नहीं है, ये बताओ सर नेम क्या लगाते हो...?
चपरासी- स्वामी...!
अध्यापिका बेहोश...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती,
काम करूं तो थक जाता हूं...!
डाक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो, सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे...!
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं...!
बंता- क्यों...?
संता- अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता...!
बंता- मतलब...?
संता- रोज सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं और बोलते हैं,
'उठ जा, देख कितना टाइम हो गया...!'


Jokes in Hindi: संता- प्यार हो जाता है या करना पड़ता है? बंता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त बात कर रहे थे...!
यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई लेकिन बीवी ने
दरवाजा खोला ही नहीं, पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी...!
दोस्त- फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं...?
दूसरा दोस्त- अरे नहीं यार, सुबह याद आया कि बीवी,
तो मायके गई है और चाबी मेरी जेब में ही थी...!
 
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू - आदमी अपने घर में सिर्फ दो कारणों से खुश होता है...!
गप्पू - कौन-कौन से...?
पप्पू - पहला, बीवी नई हो
या
दूसरा, बीवी नहीं हो...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक- बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है...?
बच्चा- किताबों में...!
अध्यापक- वो कैसे?
मैं समझा नहीं...!
बच्चा- किताब खोलते ही नींद, जो आ जाती है...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू - पता है, नौकरी भी पत्नी जैसी होती है!
गप्पू - वो कैसे? 
पप्पू - क्योंकि एक बार मिलने के बाद इसे छोड़ नहीं सकते...
एक होते हुए दूसरी भी नहीं कर सकते...
और एक खास बात...
अपनी छोड़कर बाकी सभी की अच्छी लगती है...!!! 
और पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें