फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- ये शादी का मतलब क्या होता है? बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 26 Apr 2022 11:58 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Funny And Viral Chutkule in Hindi: हंसी का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। जिस प्रकार से सेहतमंद रहने के लिए हमें भोजन की जरूरत होती है, उसी प्रकार स्वस्थ रहने में हमें हंसी की भी आवश्यकता होती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसके साथ ही हम हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

नारद मुनि ने औरतों से कहा- अगर आपके पति आपको बहुत प्यारा व रोमांटिक मैसेज भेजते हैं
तो ये बहुत ही अच्छी बात है
मगर, ये बात भी सोचने वाली है कि आखिर उनको ये प्यारा रोमांटिक मैसेज किसने भेजा...?
अच्छा अब मेरा काम पूरा हुआ, अब मैं चलता हूं...
नारायण... नारायण...नारायण
विज्ञापन

2 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock


संता- यार ,ये शादी का मतलब क्या होता है? 
बंता- धूमधाम से खुद की सुपारी देना! मीटू हो गया हैरान.....
विज्ञापन

3 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
टीचर संता से- बताओ ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है...?
संता- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा...?
संता का जवाब सुन टीचर ही बेहोश हो गई....

4 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

बंता- मैडम जी, 1869 में गांधी जी का जन्म हुआ था।
टीचर- शाबाश, अच्छा अब बताओ 1872 में क्या हुआ था?
बंता- मैडम जी, 1872 में गांधी जी 3 साल के हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
जब एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला-रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालो से था,
चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी, 100 बार...
विज्ञापन

6 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay

लड़की को देखने आई हिंदी प्रेमी उसकी होने वाली सास...
सास- तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है?
हिंदी में बताओ।
लड़की- नेत्र नेत्र चाय।
सास- क्या मतलब?
लड़की- आई आई टी।
सास कोमा में है।
विज्ञापन

7 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
बिहारी ससुर अपने दामाद को पटियाला पैग पकड़ाते हुए भोजूपरी में कहा...
ससुर- बेटा, पियत हो का...
दामाद- आज सुबह से श्री गणेश किया हूं...
इसे खत्म कर लेते हैं...फिर अपनी वाली निकालता हूं...
ससुर बहोश...
विज्ञापन

8 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

संता के घर की दीवार पर लगी घड़ी बंद हो गई।
जब संता ने घड़ी को खोल कर देखा,
तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला।
संता बोला- अब समझ में आया, घड़ी चलेगी कैसे, इसका तो ड्राइवर ही
मर गया है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें