फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब पुलिस ने पप्पू को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 25 Apr 2022 03:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
Viral Jokes in Hindi: हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है। इसके साथ ही हंसने दिल की बामीरियों से बचने में मदद मिलती है। सहेतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...

सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया

पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...

पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।

दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...

पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...

तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,

फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...

पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

भाभी जी एक बैंक में गई और कहा...

मुझे एक ज्वाइंट खाता ओपन करवाना है

बैंक कर्मचारी- अपने पति के साथ क्या मैम?

भाभी जी- नहीं, जिसके खाते में ढ़ेर सारे रुपये हो...

बैंक कर्मचारी हुआ बेहोश
विज्ञापन

3 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।

 दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों? 

भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।

4 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।

 बैंक मैनेजर- क्या मतलब? 

महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

पत्नी अपने पति की ऊंगली बिजली के बोर्ड में डालने लगी पति हाथ छुड़वाते हुए बोला “करंट लग जायेगा” 
पत्नी- डोंट वरी कल ही करवाचौथ का व्रत किया है चैक कर रही हूं प्रॉपर हुआ या नहीं
विज्ञापन

6 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

लड़की- जल्दी-जल्दी चलकर आई और टैक्सी में बैठ कर बोली 
लड़की- ड्राइवर जल्दी टैक्सी भगाओ, मुझे जरूरी काम है 
ड्राइवर- पर मेम साहब, यह तो मेरी टैक्सी है। इसे क्यों भगाऊं? 
लड़की गुस्से से चीखी- तो मुझे ही भगा कर ले चलो
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay

टीचर- ‘भाईचारा’ शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ? 
गटरू- मैंने दूध वाले से पूछा- तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो तो वह बोला 'भाई चारा' महंगा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें