फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब बंता का हाथ देखकर संता ने बताई हस्तरेखा में किस्मत की सच्चाई, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Wed, 07 Dec 2022 01:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हर दिन खुलकर हंसिए। हंसने से आप का मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसी हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?

दादी - मुझसे बातें कर ले...!

पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?

दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!

पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!

दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 

पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 

दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 

पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 

दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- भाई मुझे हाथ देखना आता है।
बंता- अच्छा मेरा देख जरा।
संता- तुम्हारी हस्तरेखा बताती है कि तुम्हारे घर के नीचे बहुत धन है।
बंता- ठीक कहा आपने, मेरे घर के नीचे बैंक की ब्रांच है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
"दिल्ली में कुतुब मिनार है"

उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...

टीचर - उसके पास गई और

उसका कान पकड़ कर पूछी -

बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?

पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है। 


 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 

पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 

पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?

Funny Jokes: मास्टर जी- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं, तो लड़के क्या होते हैं? संता ने दिया झन्नाटेदार जवाब
 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
नौकर- मालिक जल्दी आइए ,आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है

मालिक- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ

नौकर- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
पति- मैं उबासी नहीं ले रहा, बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना... 

पति- क्या...? 

पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 

पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें