फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता ने लड़की से मांगा नंबर, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Wed, 21 Dec 2022 01:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today’s Funny Jokes: हंसी-मजाक करने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हम सकारात्मक सोचते हैं जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

संता- अपना नंबर बताओ?
लड़की- सॉरी मेरा बॉयफ्रेंड है.
संता- बेटा रोल नंबर बताओ, रोल नंबर।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- बेटा छोड़ दे ये फेसबुक,
ये तुझे रोटी नहीं देने वाली...
लड़का- पर पापा, मुझे तो रोटी नहीं, रोटी बनाने वाली चाहिए...!!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा...?
डॉक्टर- 50 हजार
पप्पू- अगर प्लास्टिक हम दें तो...
डॉक्टर (गुस्से से)- तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना,
मुफ्त में हो जाएगा...!


आज के मजेदार जोक्स: टीचर और चपरासी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपनी गर्भवती बीवी को अस्पताल ले गया और नर्स से बोला...
अगर लड़का हो तो कहना कि टमाटर हुआ है...और अगर लड़की हो तो कहना प्याज हुई है..!
इत्तेफाक से लड़का और लड़की दोनों जुड़वा हो जाते हैं…
नर्स कन्फ्यूजन में बाहर आई और बोली…सर बधाई हो.. 'सलाद' हुआ है..!


Comedy Jokes: इन जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
पति- मेरी लॉटरी लग जाये तो क्या करोगी...?
पत्नी- आधा पैसा लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी...!
पति- 100 रुपये की लगी है, ये ले 50 और निकल जा...!

Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड की सुंदर दिखने की वजह जानकर ब्वॉयफ्रेंड के उड़े होश, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी - 'संगठन में शक्ति है' का उदाहरण दो...!
पप्पू - सर जेब में एक सिगरेट रखें तो मुड़-तुड़ जाती है 
पर यदि पूरा पैकेट रखें तो कड़क ही रहती है...!
फिर मास्टर जी ने पप्पू को तोड़-मरोड़ के कूटा..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें