Today Funny Jokes: हंसने से हम सेहतमंद रहते हैं और हमारा मन खुश रहता है जिससे हम तनाव से दूर रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी इंसान को सलाह देते हैं कि अच्छी के लिए जरूर हंसे। अगर हम हंसते रहते हैं, तो अपना दुख दर्द भूल जाते हैं। अगर आपको हंसी नहीं आती है, तो आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू डॉक्टर के पास मेडिकल चेकअप करवाने गया।
डॉक्टर ने पप्पू का पूरा चेकअप किया फिर बोला-बहुत दुःख भरी खबर है
आपकी एक किडनी फ़ैल हो गई है !
यह सुनकर पप्पू रोने लगा बहुत ही रोया
डॉक्टर ने काफी देर ढाढस बंधाया, तब जाकर कहीं शांत हुआ।
फिर बोला- ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ??
डॉक्टर बेहोश