फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- काम के लिए बाई रख लें? तुम थक जाती हो! पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 05 May 2022 01:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Most Funny Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। हंसने से हमारे आस-पास की उदासी दूर रहती है और मन प्रसन्न रहता है। अगर हम बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो हमारा यह समय भी जल्द ही बीत जाता है। इंसान को कैसी भी परिस्थिति हो हमेशा खुश रहना चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसेन और हंसाने का सिलसिला...

एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं 
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना... 
खूबसूरत लड़की- पर क्यों? डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पति- काम के लिए बाई रख लें? तुम थक जाती हो! 
पत्नी- बिल्कुल नहीं! तुम्हारी आदत मैं अच्छी तरह जानती हूं! पहले मैं भी बाई ही थी!
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- बच्चो बताओ काल कितने प्रकार के होते हैं? 
गोलू- काल तीन प्रकार के होते हैं। 
मास्टर जी – शाबाश। अब पिंकी तुम बताओ 3 प्रकार के काल कौन से हैं? 
पिंकी जी डायल कॉल , रिसीव कॉल और मिस कॉल …. 
मास्टर जी पाठशाला छोड़कर गेंहू काटने चले गये।

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा? 
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

लड़की डॉक्टर के पास गयी और बोली सुबह से चक्कर से आ रहे हैं 
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, बिल्कुल घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
एक शराबी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला- डॉक्टर साहब मैं कई दिनों से बीमार हूं
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है! डॉक्टर चुप और शराबी मस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!

मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर 
तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा,
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा...?

नौकरानी (शरमाते हुए) - अगर आप कहें तो 
मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें