Today’s Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान की तरह हंसी की भी जरूरत है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और नकारात्मकता आपसे दूर रहती है। हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इससे आप खुश रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। इसलिए हम सभी अपने बिजी टाइम में से कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
साली- जीजा जी, ये नया मोबाइल किसका है, बड़ा अच्छा लग रहा हैं।
जीजा- मेरा नहीं हैं, साली जी।
साली- जीजा जी, फिर किसका हैं।
जीजा- तुम्हारी दीदी का उठाया है।
साली- ऐसा क्यों जीजा जी?
जाजी- अरे वो रोज कहती थी, आप मेरा फोन नहीं उठाते।
कल मुझे मौका लगा तो मैंने उठा लिया।