फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी ने गुस्सा निकालने का लगाया गजब का तरीका, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 09 Jun 2022 01:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Chutkule in Hindi: हंसते रहने से हम सेहतमंद रहते हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में इंसान को सेहतमंद रखने की हंसी फ्री दवा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आप सुबह और हंसते हैं, तो आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए? 
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है! 
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स।
बंता- बेवकूफ, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी। 
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पति- जब मैं तुम पर चिल्लाता हूं तब तुम अपना गुस्सा कैसे निकालती हो?
पत्नी- टॉयलेट साफ करके
पति- हंसते हुए हा हा हा हा...वो कैसे?
पत्नी- मैं टॉयलेट आपके टूथब्रश से साफ करती हूं, अब करो हा हा
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बेटा कबूतर पर एक वाक्य बनाओ… 
स्टूडेंट- शाम को पी हुई दारू कब उतर जाती है… पता ही नहीं चलता… 
टीचर अभी तक बेहोश है।

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट छत पर खड़ा था… 
तभी एक पड़ोसी- तो बेटा अब आगे क्या सोचा है? 
स्टूडेंट- बस अंकल, टंकी भरते ही, मोटर बंद कर दूंगा। 
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम्हें जरा भी तमीज नहीं...मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो... 
पति- मैं उबासी नहीं ले रहा ,बोलने की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

दामाद- ससुर जी...आपकी बेटी में दिमाग नाम की चीज ही नहीं है।
ससुर- बेटा ,तुमने उसका हाथ मांगा था...दिमाग की कोई बात ही नहीं हुई थी..
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
बॉस (सोते हुए कर्मचारी से)- ऑफिस में सो क्यों रहे हो? 
कर्मचारी- क्योकि किसी ने कहा है सपने देखिये, संकल्प लीजिये और पूरा कीजिये… मैं अभी पहली स्टेज पर हूं।
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay


पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? 
संता- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।
पत्नी- क्या गलतफहमी? 
संता- यही, कि मैं सो रहा था।
तब से वाकई में संता की नींद गायब है.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें