फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 12 Apr 2022 01:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Pati Patni ke Chutkule in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हसंने के कई फायदे हैं। हंसते रहने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वो कभी भी और कहीं भी हंस सकता है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 


पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी ?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा ?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है ?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई। फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है।
ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना.. 
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडितजी के पास पहुंचा
पति- पंडितजी, एक बात बताइये
ये जनम जनम का साथ वाली बात
सच है क्या ?”
पंडितजी- “सौ फ़ीसदी सच !
पति- “मतलब मुझे अगले जनम में
भी यही पत्नी मिलेगी …
पंडितजी – “बिलकुल !
पति- “हे भगवान ! फिर तो
ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा
नहीं …!!
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- प्लीज इस बार मेरे बर्थडे पर मुझे एप्पल या ब्लैकबेरी दिला देना।
पति- अरे तू ककड़ी और खीरा खा, सीजन इसी का चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें