फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मेरे पापा के घर पर लड़ना मत, पति ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Mon, 08 Aug 2022 10:27 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
Aaj ke Majedar Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हम मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
सोनू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- चल तो रहे हो, मायके लड़ना मत। वो मेरे पापा का घर है।
पति- तो मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज महाभारत करती रहती हो। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
दादा- क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।
लड़का- हां मां, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा- क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था।

 

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रिंकी- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
चिंकी- अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए,
और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए।
रिंकी- तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं।
तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं...
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको... 
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं... 

 
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक बार बस के कंडक्टर ने राजू से पूछा -
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
राजू बहुत ही शरारती था।
बोला- तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, 
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी! 
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें