फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पार कर दी कंजूसी' की सभी हदें, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 18 Dec 2022 01:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिदंगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। लेकिन एक ऐसी दवा है जो आपको इस तनाव से बचा सकती है। जी हां, इस दवा का नाम हंसी है दो हमें मानसिक तनाव और कई बीमारियों से बचा सकती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो दर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर... 

ट्रेन में पढ़ी जाने वाली किताबें… 

1AC- बिजनेस मैगज़ीन, मार्क्स, एडिसन, गॅलिलिओ, लिंकन 
2AC- शेल्डन, ब्रुक्स, शेक्सपियर, ऍरिस्टोटल 
3AC- गांधी, ओबामा, अब्दुल कलाम, चेतन भगत, ओशो, अरुंधती रॉय, रॉबिन शर्मा, दीपक चोप्रा, शिव खेरा 
Sleeper- क्रिकेट सम्राट तेंदुलकर, मनोरमा, फिल्म फेयर, बाबा रामदेव, अध्यात्म
General- प्रेमिका का बदला, खौफनाक हवेली, खूंखार रात, बेवफा से बदला लेने के 101 तरीके, मनचाही लड़की पटाने का तरीका, करंट मारे गोरिया, 30 दिन में डाक्टर कैसे बनें...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा-तुम्हे क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी
उसने इशारों में कहा-मुझे ऐसी चीज लेकर दो
जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए।
शाम को ही पति ने उसे वजन करने की मशीन लाकर दे दी ।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपना लेसन याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
संता- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
संता- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संता- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
प्रेमिका- जानू हम वीकेंड पर पार्टी करेंगे!
प्रेमी- ओह नहीं, मेरी बीवी बीमार है, मुझे उसे अस्पताल ले जाना है!
प्रेमिका- क्या तुम शादीशुदा हो? तुमने मुझे धोखा दिया...!
प्रेमी- पर मैंने तो पहले ही बताया था ना कि मेरे घर एक मुसीबत है...!!! 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति - क्या हुआ, इतने गुस्से में क्यों हो? 
पत्नी - ये देखो, बैंगन सड़ा हुआ निकला!
कितनी बार तुम्हें चेताया है कि सब्जी
खरीदते समय सब्जी वाली पर नहीं,
सब्जी पर ध्यान रखा करो...!!! 
पति की बोलती बंद...

Latest jokes: पत्नी ने पति से पूछा ऐसा सवाल, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे
एक महीना आराम के लिए स्विट्जरलैंड
या पेरिस जाने को कहा है...
हम कहां जाएंगे?
पति- दूसरे डॉक्टर के पास...!!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमी- मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो!
प्रेमिका- मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें