फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब संता ने सेल्फी स्टिक का संस्कृत में बताया नाम, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sat, 17 Dec 2022 07:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: आज कल लोगों को व्यस्त होने की वजह से हंसने-मुस्कुराने का भी समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं, तो हर दिन नियमित रूप से हंसते रहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...

'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।

तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।

तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

संता- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओं
बंता- नहीं पता, तुम ही बताओ...!
संता- स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका..
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू ने पिंटू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
पिंटू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरने से पहले ससूर ने अपने दमाद से बोला -
मैं जा रहा हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे
बस उसी दिन से दमाद दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है...
मतलब नहीं जाना है

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भोलू को एक लड़की से प्यार हुआ
भोलू रोज देर रात को लड़की को फोन किया करता था
एक बार भोलू का फोन लड़की की मां ने उठा लिया
भोलू डरते हुए बोला- आंटी जी कंगना है क्या?
लड़की की मां ने तुरंत जवाब दिया- हां है न दोनों हाथों में है और थप्पड़ भी जोर से लगता है

Funny Jokes: लड़की और डॉक्टर की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। 
बीवी बेहोश।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें