फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बाप और बेटे की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Mon, 15 Aug 2022 04:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes: इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसी एक दवा की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। इसलिए हम सभी हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने में हम जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल
बच्चा- कमाल है !!!
इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोटू - यार बता I am going का मतलब क्या हो होता है?
पतलू - मैं जा रहा हूं
मोटू - ऐसे कैसे जाओगे, मैं 20 लोगों से पूछ चुका हूं
सब चले जाने की बात करते हैं
जवाब बताकर जाओ... 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू-पिंटू से...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो,
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है...

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी-तुमने पढ़ा अखबार में लिखा है कि 25% महिलाएं मानसिक रोग के लिए दवाइयां लेती हैं
पति- यह तो बहुत डरावना समाचार है
पत्नी- क्यों..?
पति- इसका मतलब 75% बिना दवाइयां लिए घूम रही हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
ट्रेनर- हेलीकॉप्टर इतनी ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते नीचे
कैसे आ गिरा?
चालक- इतनी ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी तो
पंखे बंद कर दिए..

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पप्पू- मुझे शादी में बीएमडब्ल्यू मिली है
गप्पू- लेकिन तुम्हारे पास तो कोई कार नहीं है
पप्पू- अरे यार, बीएमडब्ल्यू का मतलब है 'बहुत मोटी बीवी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें