फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: संता- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है? बंता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 15 Aug 2022 04:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule: इंसान के लिए हंसना एक दवा की तरह है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिससे वह सकारात्मक सोचता है। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंस लेना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

जब एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़कियां उसको देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कह दिया कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा उसने?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?
बंता- बिजली विभाग
संता- वो कैसे? 
बंता- हाथ लगाकर देखो, पता चल जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- सही रेट लगाओ भईया..., हम हमेशा इसी दुकान 
से सामान ले जाते हैं।
दुकानदार- भगवान से डरो बहन जी, हमारी दुकान की तो कल ही 
ओपनिंग हुई है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेनर- हेलीकॉप्टर इतनी ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते नीचे 
कैसे आ गिरा?

चालक- इतनी ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी तो 
पंखे बंद कर दिए।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- मुझे शादी में बीएमडब्ल्यू मिली है।
गप्पू- लेकिन तुम्हारे पास तो कोई कार नहीं है।
पप्पू- अरे यार, बीएमडब्ल्यू का मतलब है 'बहुत मोटी बीवी।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
नौकरानी- मैडम जी मैंने आपको जलते मकान से निकालकर जलने से बचाई थी, इसलिए 500 रुपये दीजिए।
मैडम– यह लो 200 रुपये।
नौकरानी- दौ सौ ही क्यों? 
मैं- क्योंकि उस वक्त मैं अधमरी थी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी घबराया सा अपने बेटे को अस्पताल लाया
आदमी- डॉक्टर साहब मेरा बेटा बेहोश हो गया है
डॉक्टर- क्यों क्या हुआ ?
आदमी- पता नहीं पहले तो 2 बजे तक जागता था
आज 8 बजे ही आंख बंद करके पड़ा है
अचानक बेटा उठा- अरे मुझे कहां उठा लाए आज मोबाइल खराब है
इसलिए 8 बजे ही सो गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें