फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़का- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है, लड़की ने दिया गजब का जवाब

Tue, 07 Mar 2023 12:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जीवन में हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी होली के दिन ये गुनगुना रहा था - घर में नहीं है पानी तो होली कैसे मनाऊ रे..!! घर में नहीं है पानी तो होली कैसे मनाऊ रे..!!
उसका ये गाना सुनकर पड़ोसी ने कहा- पानी हो ना हो, होली तो मनाना चाहिए। 
..... उधार ले कर ही सही, साल में एक बार तो नहाना जरूर चाहिए!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है
लड़की- अरे मैं हर संडे होली खेलती हूं...
लड़का- क्यों?
लड़की- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि Sunday मतलब Holi Day...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मोहल्ले वालों की जिज्ञासा को शांत करते हुए संता बोला- बहुत सरल है, हमारे यहां मेरी बीबी बेलन, चिमटा आदि फेंककर मारती है। हम लट्ठमार होली खेलते हैं...!
... अगर मुझे लग जाता है तो वो हंसती और नहीं लगता है तो मैं हंसता हूं।

Hindi Jokes: होली के इन जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!

Funny Jokes: होली पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार चुटकुले, कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है...!
जज- अभी से या पहले से...? 
पति- पहले से...
जज- तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो...? 
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है....!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें