Today’s Funny Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में इंसान के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। ऐसे में लोग कई बार उदासी, थकान और चिंता जैसी समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं। हालांकि इन सबसे बचने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल अपने लिए दिन में थोड़ा समय निकालकर हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा भी हंसने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं. जैसे कि इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
लड़का- क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?
लड़की- नहीं।
लड़का- तो अपनी बहन से ही पूछ लो फिर,
शायद वो करती हो थोड़ा बहुत।
विज्ञापन
2 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी- क्या गलतफहमी?
पति- यही, ''कि मैं सो रहा था''...
तब से वाकई में पति की नींद गायब है...
विज्ञापन
3 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-दर्द बांट लूंगी
लड़का- पर मैं दुखी कहां हूं
लड़की- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं
4 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
बूढ़ी औरत अपने बूढ़े पति से - अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...?
बूढ़ा पति- शायद मै भी मर जाऊं...
बूढ़ी औरत- क्यों...?
बूढ़ा पति- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!!
विज्ञापन
5 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी।
सब झूठे, धोखेबाज़ और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज़ का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा- क्यों, ऐसा क्या हो गया?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया।
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : Pixabay
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी - मेरा चश्मा कहां है संगीता...?
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?
पत्नी - मेरा नाम रंजना है!
पूरा कोर्ट खामोश...
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से)- आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान)- गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक)- गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो...