फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता की मुलाकात नेटवर्क मार्केटिंग वाले बंदे से हुई..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 12 Sep 2021 09:50 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पति - मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए... वो बर्तन फेंककर मुझे मारती है।

जज - अभी या पहले से?

पति - 5 साल से।

जज - तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो?

पति - क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मास्टर जी - न्यूटन का नियम बताओ?

छात्र - सर पूरी लाइन तो याद नहीं, बस अंतिम लाइन याद है।

मास्टर जी - चलो अंतिम लाइन ही सुना दो।

छात्र - और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा - तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?

पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी।

उसने इशारों में कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,

जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए।

शाम को पति घर आते वक्त अपनी पत्नी के लिए वजन तौलने वाली मशीन ले आया।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
गप्पू का सवाल

गप्पू सारी जिंदगी सोचता रहा,
सोचता रहा और सोचते-सोचते पागल हो गया कि
मेरे बहन के दो भाई तो मेरा एक कैसे?
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जब भी अपने दोस्तों को ऑनलाइन 
देखता हूं तो दिल को सुकून मिलता है

कि मैं अकेला ही फुर्सत में नहीं बैठा हूं।
काम-धंधा तो इनके पास भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - अगले साल मेरे पास करोड़ों का बंगला,
ऑडी कार और करोड़ों रुपए अकाउंट में होंगे।

बंता - वो कैसे?

संता - अभी-अभी नेटवर्क मार्केटिंग वाला
मुझे समझा कर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें