फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पति ने पत्नी के लिए पहली बार खाना बनाया, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 07 Jul 2022 01:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Today Majedar Jokes: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इंसान को हंसने के लिए किसी चीज की आवश्यकता नहीं होती है। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम मजेदार जोक्स और चुटकुले लकेर जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

नई नवेली बहू घर आई, देवर के बच्चे- आइसक्रीम बना के खिला दो, 
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी 
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये फ्रिज में मंदिर का घंटा क्यों रखा है? 
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था कि दूध में चीनी डालकर 1 घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया। 
सास बेहोश
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति ने पहली बार खाना बनाय। 
पत्नी- भाग्यवान इस सब्जी का नाम तो बताओ 
पति- क्या करना है नाम जानकर? 
पत्नी- जब स्वर्ग में जाऊंगी तो भगवान को बताना भी तो पड़ेगा कि क्या खाकर मरी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़का शहर में पढ़ने गया, उसकी शहर की लड़की से पहली बार बात हुई- लड़की-तुम्हारा निक नेम क्या है?
लड़का-ये क्या होता है? 
लड़की-अरे तुमको घर पर सब किस नाम से बुलाते हैं? 
लड़का-कंजर, नालायक, लफंडर 
लड़की बेहोश।

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

रमेश- बापू मैं तेरा बड़ा ध्यान रखता हूं 
बापू- मुझे पता है पुत्तर 
रमेश- बापू तूने बोला था ना कि 10वीं में पास होने पर तुझे बाइक दिलाऊंगा 
बापू- हां कहा तो था 
रमेश- ले तो पैसे बच गए तेरे 
बापू ने फिर लट्ठ से मार लगाई। 
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

बेटा दारू पीकर घर वापस आया, फिर पापा से बचने के लिए चुपचाप Laptop खोल कर पढ़ने लगा।
पापा- तूने फिर शराब पी? 
बेटा- नहीं
पापा- तो फिर, सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
युवक- अकेले ही जोर-जोर से हंस रहा था।
पड़ोसी- क्या बात बहुत खुश हो? 
युवक- कल रात मेरे दोस्त चिंटू ने चुपके से मेरे फोन से मेरी गर्लफ्रेंड का नंबर ले लिया।
पड़ोसी- ओह फिर? 
युवक- फिर क्या, कल रात से अपनी ही बहन को रोमांटिक मैसेज भेजे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
आप भी निगाहें उस शख्स को खोज रही हैं, 
जिसने कहा था “बस दसवीं कर ले फिर मामला सेट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें