फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता और बंता की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Wed, 06 Jul 2022 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से घर में खुशहाली रहती है। हंसने से इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

बंता- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,  आज मौका मिला तो उठा लाया। 
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है। 
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स। 
बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता ने अपने नौकर से कहा- जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?
नौकर- बाहर तो अंधेरा है। 
संता- अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं। 
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार संता पेड़ पर उल्टे लटके हुए था। 
बंता ने पूछा- क्या हो गया?
संता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए !!!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता- जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। 
वाइफ- जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला-  नया फोन कब खरीदा?
संता- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- यार कल तो मैं परेशान हो गईं 
बॉयफ्रेंड- वो कैसे? 
लड़की- यार बस स्टॉप पर एक घंटे तक बस ही नहीं आई फिर मैंने BMW खरीदी 
बॉयफ्रेंड- वाओ तुमने BMW खरीद ली क्या? 
लड़की- और क्या BMW यानि बिलसेरी मिनिरल वाटर अरे बहुत तेज प्यास जो लगी थी।
लड़का हसंते-हंसते हो गया लोटपोट!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें