Today Funny Jokes And Chutkule in Hindi: हंसने से हम सभी को मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर हम हर दिन खुलकर हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।