फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब हवलदार ने जेल में किया रामायण प्ले, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 09 Sep 2022 12:59 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : self
Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास कई परेशानियां होती हैं। यही कारण है कि इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता हैं। लेकिन अगर आपको मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो इसके लिए आपके बस एक काम करना होगा, जिसके लिए आपको बस थोड़ा समय निकालने की जरूरत है। इसके लिए आपको केवल सुबह और शाम हंसने की आदत डालनी होगी। वर्तमान समय में हंसना और खुश रहना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों के जीवन खुशहाल करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण पर प्ले किया था..!
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान होने की क्या बात है?
हवलदार- सर परेशानी यह है कि जो कैदी हनुमान बना था वो अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है...!!
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी-क्या गलतफहमी?
पति- यही, ''कि मैं सो रहा था''...
तब से वाकई में पति की नींद गायब है...
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
लड़का- बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? 
लड़की- दरअसल, भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया था।
लड़का- अरे, जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति (किताब पढ़ते हुए) - एक लेखक ने लिखा है कि
पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए...!!!
पत्नी (हंसते हुए) - देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया,
बोल नहीं पाया...!!!
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बाबा घंटू- नंबर वाला चश्मा... उतारने का घरेलू उपाय... 
पहले दायें हाथ में दायी डंडी पकड़े फिर बायें हाथ में बायीं डंडी पकड़े 
धीरे से चश्मा आगे की तरफ खींचे चश्मा उतर जायेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक कंजूस आदमी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, आदमी ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
कंजूस- इस बार सिर्फ लड्डू
शेख- अब मेरे अंदर भी तुम्हारा खून दौड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें