फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर ने उड़ा दिए मरीज के होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 30 Dec 2022 12:12 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। दरअसल, हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सुबह और शाम हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो आप मानसिक तनाव से होने वाली तमाम परेशानियों से बचे रह सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करते हुए थक जाता हूं
डॉक्टर - बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बेरोजगार बिहारी लड़का पास के अघोरी बाबा के पास जाकर दुखी मन से बोला...
लड़का-नौकरी नहीं मिल रही है, बाबा-क्या करूं
बाबा: बेटा कौन सी इंजीनियरिंग की है?
लड़का: बाबा, इलैक्ट्रीकल।
बाबा: कब से नौकरी चाहिए ?
लड़का-जब मिल जाए, तभी से कर लूंगा
बाबा-ठीक है, बगल में बैठ जा, कोई आए तो कहना
अलाख निरंजन, बाबा अभी हैं अंदर...
यह कहकर बाबा कुटिया में आराम करने चले गए...
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां: क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
लड़का: हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।
मां: क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
लड़का: मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू : मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो…
पप्पू की मां : क्यों..?
पप्पू : क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
पप्पू की मां : डब्बू खिलौने चुरा लेगा क्या…?
पप्पू : नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा..
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति – आज खाने में क्या बना रही हो?
पत्नी – आलू की सब्जी बना रही हूं!
पर मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि आलू अभी तक पके क्यों नहीं!
पति – तो तुम ऐसा क्यों नहीं करती!
पत्नी – क्या करूं?
पति – तुम थोड़ी देर आलू से बातें करके देखो,
शायद पक जाए !
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
ये वो दौर है जनाब
जहां इंसान गिर जाये तो
हंसी निकल जाती है
और मोबाइल गिर जाये तो
जान निकल जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें