फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: माइंड और मूड फ्रेश करने के लिए पढ़ें ये वायरल जोक्स और चुटकुले

Wed, 08 Feb 2023 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today Majedar Chutkule: हंसने-मुस्कुराने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसके साथ ही आपका मूड भी बेहतर रहता है। आजकल की व्यस्त समय में लोग हंसना मुस्कुराना भी भूलते जा रहे हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने और गुदगुदाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

प्रपोज करते समय सांवली लड़की के गाल पर किस कर पप्पू बोला...

पप्पू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।

लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।

पप्पू मुड़ कर पीछे देखता है, पर वहां कोई लड़की नहीं होती है।

लड़की- अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते तो कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखते।

पप्पू लड़की से भी तेज निकला, बोला- चलो, अब जैसी तुम्हारी मर्जी। पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?

तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता मेडिकल डॉक्टर के पास गया
संता- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
संता- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
संता- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...! 
अब पति सदमे में है...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला -
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने पप्पू को खूब पीटा।
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा।
तपप्पू उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला, 'तो फिर मैं इंकार समझूं।'

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़के की बात सुनकर लड़की ने उसकी कर दी कुटाई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली,
क्या तुम मुझे याद करते हो?

मोनू - पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता,
तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
वोटर - ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?

चुनाव अधिकारी - तीन महीने में।

वोटर - मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें