Today Jokes in Hindi: आप भी अगर उदास रहते हैं, तो आज से ही हंसना शुरू कर दीजिए। हंसी से आपके जीवन में खुशहाली आएगी और आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसीलिए हम लोगों को हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
चिंटू ने एक हलवाई की दुकान पर आधा किलो जलेबी लेकर खाई और बिना पैसे दिए जाने लगा..
दुकानदार बोला- अरे जलेबी के पैसे तो दे जा
चिंटू पैसे तो है नहीं..
इस पर दुकानदार ने अपने नौकर को बुला कर चिंटू की भरपूर पिटाई करवा दी।
पिटने के बाद चिंटू उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला- इसी भाव पर एक किलो और तौल दे।