Hindi Funny Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद थकान को दूर करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आते हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला.....
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता....
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले
लड़का- वह कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे
और आज भी बेरोजगार हो..