फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: समझदार औरत से शादी करने को लेकर पति ने पत्नी को दिया गजब का जवाब, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 11 May 2025 11:40 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....

पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी ही नहीं करती
पति- बस मुझे यही साबित करना था...

पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
पति- हां, क्या करूं?
तुम तो जानती हो कि आजकल परिवार के साथ देखने लायक
फिल्में बनती कहां हैं?...
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो सहेलियां आपस में बात कर रही थीं
पहली सहेली- पता है, अच्छा पति किसी को नहीं मिलता
दूसरी सहेली- तो फिर?
पहली सहेली- मिले हुए को ही डांट-फटकार कर अच्छा बनाना पड़ता है....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : free
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर, अर्जी वापस ही दे दो मेरी...

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- जानू मेरे दोनों पैर टूट गए
बॉयफ्रेंड- ओह नो, कैसे बेबी?
गर्लफ्रेंड-  मैं छत से नीचे गिर गई थी बेबी
बॉयफ्रेंड- लेकिन तुम तो पापा की परी हो, उड़ जाती...

पत्नी- आपने कल बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी,
पति- नहीं कुछ ज्यादा नहीं पी थी.
पत्नी- फिर क्यों आप नल के पास बैठकर नल को बोल रहे थे,
रो मत, सब ठीक हो जाएगा....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक हाथी ने रोमांटिक मूड में एक चींटी को छेड़ दिया
चींटी गुस्से में, हाथी की बीवी के पास गई और बोली
अपने आवारा शौहर को संभाल लो बहन
वर्ना मर्द हमारे भी छिछोरे हैं और बाहर तुम भी निकलती हो....


Hindi Chutkule: टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? चिंटू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें