Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को हर दिन कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको तनाव से बचना चाहते हैं, तो आपको खुश रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो खुश रहने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू?
गुरुजी - बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो।
संता- उससे क्या होगा ?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी।