फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- दशमलव किसे कहते हैं? पप्पू ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Wed, 11 Sep 2024 03:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- दशमलव किसे कहते हैं? 
पप्पू- जब 10 से लव हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
भिखारी- ऐ भाई एक रुपया देदे, तीन दिन से भूखा हूं।
संता- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा..?
भिखारी- वजन तोलूंगा कितना घटा है..!!
जवाब सुनते ही संता बेहोश
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक कंजूस की बीवी बीमार थी।
लाइट न होने की वजह से उसने कैंडल जला दी और बीवी से बोला डॉक्टर को लेने जा रहा हूं।
अगर तुम्हे लगे कि तुम नहीं बचोगी, तो प्लीज कैंडल बुझा देना!

Chutkule: इन टाॅप-5 जोक्स को पढ़कर आपका तनाव हो जाएगा दूर, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Funny Jokes: डॉक्टर से मरीज- ऑपरेशन सही से करिएगा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू की दीवार घड़ी बंद हो गई।
जब पप्पू ने घड़ी को खोल कर देखा, तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला। 
पप्पू बोला- अब समझ में आया, घड़ी चलेगी कैसे इसका तो ड्राइवर ही मर गया है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें