Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही खुश रहने से आपकी बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में हमेशा सही फैसला लेते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।