फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: साली- आप मैरिज सर्टिफिकेट को क्यों घूर रहे हो? जीजा ने दिया गजब का जवाब

Wed, 19 Apr 2023 01:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: हंसने से हमारे जीवन से तनाव दूर होता है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी किसी समय हंसा जा सकता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इस साथ ही कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला- तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी
विज्ञापन

2 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : iStock
जीजा काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को घूर कर देख रहा था...!
साली बोली- इतनी देर से इसे क्यों घूर रहे हो..?
जीजा- इसकी एक्सपायरी डेट ढूंढ रहा हूं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : iStock
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

Hindi Jokes: डॉक्टर और मरीज की बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

4 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?” 
पति- बोलो! क्या हुआ?” 
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो 
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

Hindi Jokes: महिला ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा, फिर जो हुआ जानकर नहीं कंट्रोल होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें