फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: दामाद और सास की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 17 Jul 2023 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव आपसे दूर रहती है। आप तनाव से दूर रहते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो
पति- और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या ?
पत्नी- वो तो में तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए
पति- पगली तो में भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।
एक बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे।
बड़ा ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका डॉ.दामाद करने वाला था।
जब डॉ. दामाद आपरेशन थियेटर में आया
तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से दामाद का हाथ पकड़ के कहा कि बेटा मैं जानता हूं तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे।
पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी।
उसका ध्यान रखना। ऑपरेशन सफल रहा!
 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Twitter
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी... 
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे... 
पति ने एक्टिवा बेच दी
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : iStock
संता पर बिजली का तार गिर गया, 
संता तड़प-तड़पकर मरने ही वाला था 
फिर अचानक पहुंच गया बंता और बोला बिजली तो दो दिन से बंद है। 
संता उठ गया और बोला- ‘अरे! अरे!! डरा दिया था ना।

Majedar Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Jokes - फोटो : iStock
दमाद- तीन दिन से लगातार लौकी खा रहा हूं,
अब एक महीना नहीं खाऊंगा
सास- यही बात तंबाकू के लिए क्यों नहीं बोलते?
दमाद- अरे सासू मां, कल भी लौकी ही बनाना।
 

Jokes: वैलेंटाइन डे के दिन पिता- बेटा तेरी भी गर्लफ्रेंड है? सामने से मिला झन्नाटेदार जवाब



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : iStock
एक लड़के ने नई जगुआर कार खरीदी और
अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए उसके पास गया।
लड़की- अरे वाह, नई कार और वह भी प्यूमा की!
अभी तक लड़का ICU में है और सदमे से बाहर नहीं आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें