फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़का- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ, वजह जानकर दोस्त हो गए बेहोश

Wed, 04 May 2022 12:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Today Funny Jokes: खुश रहने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। जो लगो जिंदगी खुलकर जीते हैं और हंसते रहते हैं उनके मुश्किल काम भी आसामी हो जाते हैं। अगर आप उदास रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसते रहने से इंसान का बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...

भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ, 
दोस्त- क्यों? 
लड़का- जब से मैंने कह दिया है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा, ये चाकू लेकर मेरे पीछे पड़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बंता से बोला-
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे?
बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला- 
जिसे जिस चीज की कमी होती है, वह वही लेना पसंद करता है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 
पति- अगर मैं मर गया तो? 
रिंकी- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 
रिंकी- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे?
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बीवी- बेबी, क्या तुम मेरे लिए चांद-तारे ला सकते हो?
सोनू- नहीं जानू... कुछ और बताओ! मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं
बीवी- क्या तुम्हारा फोन चेक कर सकती हूं?
सोनू- कहां है वो चांद पर जाने का रास्ता, जिसके बारे में तुम बोल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
10th पास मोनू से पड़ोसी- क्या कर रहे हो बेटा?
मोनू- बस खाने जा रहा हूं
वर्मा जी- वो तो ठीक है पर, आगे के लिए क्या सोचा है ?
मोनू- बस पेट भर जाए फिर खाना बंद कर दूंगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें