फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब आधी रात में पप्पू को पुलिस ने पकड़ा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 10 Jan 2023 11:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Jokes: जीवन में सुख और दुख का आना जाना लगता रहता है। लेकिन आपको इन हालात में खुश रहना है, तो इसमें आपकी जोक्स और चुटकुले मदद कर सकते हैं। अगर आप हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लेंते हैं, तो मानसिक तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...

लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।

डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।

लड़की- एक्स रे में क्या होता है?

डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...

लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।

डॉक्टर बेहोश!!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, 
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो? 
पप्पू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे? 
पप्पू- नहीं, साहब बीवी देगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मेरी शर्ट उल्टी करके प्रेस करना...
पत्नी- ठीक है...!
पति (कुछ देर बाद)- मेरी शर्ट प्रेस हो गई...?
पत्नी- नहीं...
पति- क्यों...?
पत्नी- मुझे उल्टी नहीं आ रही है...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की पिज्जा खाते हुए रोमांटिक अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड से बोली-
कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल जोर से धड़कने लगे...
.
.
.
ब्वॉयफ्रेंड - मेरे पास बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं...!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान
रईस बनता जाता है...!!!
घंटु- वो कैसे...?
बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!

आज के मजेदार जोक्स: जब संता को कुंवारा बताना पड़ गया महंगा, पढ़िए चटपटे चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- जानू, तुम हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते हो? 
ब्वॉयफ्रेंड- हफ्ते में नहीं, मैं तो हर रोज 20-30 बार 
दाढ़ी बनाता हूं! 
गर्लफ्रेंड- तुम पागल हो! 
ब्वॉयफ्रेंड- नहीं मैं नाई हूं...!



आज के मजेदार जोक्स: पड़ोसी- भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
पत्नी- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती
है या मेरे संस्कार...?
.
.
पति- मुझे तो तेरी ये मजाक करने की
आदत बहुत अच्छी लगती है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें