Today Funny Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सास को बाहर से चिल्लाने की आवाज आई,
सास- बहू कौन है बाहर
बहू- मां जी भिखारी था, मैंने भगा दिया
सास (गुस्से में) - अरे कलमूही मुझसे बिना पूछे भिखारी को भगा दिया, उसे जल्दी वापस बुला।
बहू ने जैसे ही भिखारी को बुलाया, वह खुशी से भगा हुआ वापस आया
सास - सुन रे भिखारी इस घर की मालकिन मैं हूं, खबरदार जो फिर से भीख मांगने आया, भाग यहां से