फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पंडित- हमारा इलाज इतना महंगा, बनिये का सस्ता क्यों? डॉक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 24 Feb 2024 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
आज के मजेदार जोक्स: अगर इंसान को स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डेली चाहिए। इसलिए इंसान को अपने व्यस्त दिन में से समय निकाल जरूर हंसना चाहिए। हंसने की वजह से मानसिक तनाव और चिंता के कारण होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। हंसने से इंसान का दिल और मन दोनों स्वस्थ रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने बेहद मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।

पप्पू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- 
पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हॉस्पिटल के बाहर एक बोर्ड लगा था, इलाज का 1000/- रूपये
बनिये का इलाज मात्र 100/- रूपये
पंडित- हमारा इलाज इतना महंगा, बनिये का सस्ता क्यों?
डॉक्टर-क्योंकि बनिये के इलाज में खर्चा ही नहीं आता!
पंडित- कैसे..??
डॉक्टर- कोई बनिया बेहोश हो, उसे 10 रुपया सुंघा देता हूं वो होश में आ जाता है!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता– जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। 
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।

जोक्स: साली- अगर मैं आपकी गालों को चूम लूं, तो क्या करोगे, जीजा का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको। 

मजेदार चुटकुले: संता-बंता की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें