फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू- आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या? लाइब्रेरियन ने दिया गजब का जवाब

Fri, 24 Mar 2023 01:01 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Viral Jokes: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान तनाव से दूर रहता है। हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। यही वजह है कि लोगों को रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप जोक्स और चुटकुलों की मदद से किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का यह मजेदार सिलसिला...

पप्पू- आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा और
पूछा- वापस करने कौन आएगा भाई!
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चंपू और टिल्लू बात कर रहे थे...
चंपू बोला - मेरा बॉस सबको परेशान करता था,
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से दो चॉकलेट रख दी और एक पर्ची डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त आपस में बात करते हुए…
रामू- मैं कभी ईट का जवाब पत्थर से नहीं देता,
श्यामू- क्यों ?
रामू- क्योंकि पत्थर खोजने में बहुत समय लग जाता है…
रामू की बात सुनकर श्यामू की हंसी ही नहीं रुकी।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं।
सैलरी ज्यादा बताना।
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटाकर 8000 मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
यमराज (औरत से) - चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत - बस दो मिनट दे दो।
यमराज - दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'.
यह सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी का एक घंटे से चल रहा झगड़ा
पति के द्वारा बोली गई सिर्फ एक लाइन में खत्म हो गई...
और वो लाइन थी...
सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें