Aaj Ke Majedar Jokes in Hindi: अगर आप प्रसन्न रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हंसते रहिए। हंसने से हमारा प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। इसके अलावा हम तरोताजा महसूस करते हैं और हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
सुरेश- लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है...
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
पिंटू- सर, तंबाकू को अंग्रेजी में क्या कहते हैं...?
टीचर- तंबाकू को अंग्रेजी में tobacco कहते हैं...लेकिन तुम ये क्यों पूछ रहे हो
पिंटू- मान लीजिए सर मैं कभी पढ़ने विदेश गया तो तंबाकू खरीदने या किसी से मांगने में कोई परेशानी न हो, इसलिए पता तो होना ही चाहिए...
सर जी गुस्से से लाल...
दे थप्पड़.....दे थप्प्ड़....दे थप्पड़
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति - ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
रिंकू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधे सूरज से जा टकराया।
पिंकू - क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
रिंकू- फिर क्या?
मुझे कल से सूरज की मम्मी खोज रही हैं,
पिंकू- किस लिए ?
रिंकू- मुझे पीटने के लिए ...और किस लिए
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पिंटू- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी मौसी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस को परी किसने कहा?
पिंटू- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज तेरी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारे पापा भी...
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
मंदिर में पवन सिंह- हे भगवान, मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...
भगवान- क्यों भाई, खाली हाथ क्यों आए, केला और सेब नहीं लाए...
पवन- भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो...!
एक बार बस के कंडक्टर ने राजू से पूछा -
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
राजू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?