हसते रहने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसनी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…