हंसी मजाक से इंसान प्रसन्न रहता है और दिल व दिमाग का बोझ कम होता है। प्रसन्न रहने से मन के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे नकारात्मकता खत्म होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास हंसने की वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर ठहाके लगा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोज कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।