फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: त्योहारों को लेकर आपस में बात करतीं दो महिलाएं , फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Mon, 29 Sep 2025 06:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes In Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....


दो महिलाएं आपस में बात कर रही थीं
पहली- अब तो त्योहारों में ये रोज का झंझट हो गया है
दूसरी- क्या हुआ बहन?
पहली- यही रोज रोटी डालने के लिए गाय और कुत्ता ढूंढना
दूसरी- मैं तो इस झंझट में नहीं पड़ती
गाय की रोटी खुद खा लेती हूं और कुत्ते की रोटी इनके टिफिन में रख देती हूं....
विज्ञापन

2 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- अगर मैं एग्जाम में फेल हो गई तो, मेरे पापा मेरी शादी 
किसी रिक्शावाले से करा देंगे
बॉयफ्रेंड- अरे वाह, फिर तो ठीक है
गर्लफ्रेंड-  वो कैसे?
बॉयफ्रेंड- क्योंकि मेरे पापा ने कहा है कि, अगर मैं फेल हुआ
तो मुझे रिक्शा खरीद देंगे.....

बॉयफ्रेंड- तुने दिल जला कर मेरा राख कर दिया
गर्लफ्रेंड- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी, भेज दे राख
बर्तन मांजने के काम आएगी..... 
विज्ञापन

3 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
भूगोल की कक्षा में पढ़ा रहे टीचर ने पप्पू से पूछा- गंगा कहां से निकलती है
और कहां जाकर मिलती है
पप्पू- सर गंगा स्कूल आने के बहाने घर से निकलती है और मंदिर के पीछे
जाकर कालू से मिलती है.....
 

Jokes: पत्नी- दुनिया के दो सबसे बड़े और खतरनाक हथियार कौन से हैं? पति का जवाब पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला पंडित के पास गयी और बोली- मेरे दो प्रेमी हैं, 
उनमे से मेरी शादी किससे होगी? कौन होगा वो किस्मत वाला?
पंडित- पहले वाले से तेरी शादी होगी और दूसरा किस्मत वाला कहलाएगा.....

राजू- होम्योपैथी दवा खाने का भी एक अपना मजा है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- 4 गोली निकालो तो 6 निकल आती है,
और 2 वापस डालो तो 4 चली जाती है
इस खेल में बीमारी से ध्यान हट जाता है और मरीज
ठीक हो जाता है...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक प्यार करने वाले जोड़े ने आत्महत्या करने की सोची
लड़का पहले कूद गया और लड़की आंखे बंद कर वापस लौटने लगी,
तभी लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और चिल्लाया- मुझे पता था चुड़ैल
तू नहीं कूदेगी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें