जिस प्रकार से इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती उसी प्रकार से इंसान के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। अगर इंसान को अपने शरीर को स्वस्थ रखना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हसंने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान से मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियां भी दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के लिए एक दवा की तरह हैं जो हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
रमेश- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
सुरेश- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
रमेश- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
सुरेश- मेरी पत्नी का नाम तपस्या है लेकिन cake वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया “Happy Birthday समस्या”