फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पप्पू बोला- 'क्या कीमत है तेरे प्यार की, पाकिस्तानी लड़की ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 21 Dec 2021 02:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास परिवार के साथ बैठकर दुख-सुख बांटने का समय नहीं है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो हंसते रहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


पप्पू डॉक्टर के पास मेडिकल चेकअप करवाने गया।

डॉक्टर ने पप्पू का पूरा चेकअप किया फिर बोला-बहुत दुःख भरी खबर है

आपकी एक किडनी फ़ैल हो गई है !

यह सुनकर पप्पू रोने लगा बहुत ही रोया

डॉक्टर ने काफी देर ढाढस बंधाया, तब जाकर कहीं शांत हुआ।

फिर बोला- ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ??

डॉक्टर बेहोश 
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू ने पूछा क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की,

पाकिस्तानी लड़की मुस्कुराकर बोली Samsung Galaxy j7

मैंने कहा जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे

हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया,

बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे,

लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,

बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,

लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,

बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो?

लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,

बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो?

लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,

बॉस- वो क्यों?

लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।

एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?

पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

वहां क्यों बैठी है?

लड़की-सेब खाने

महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!

लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो

सेब लेकर आई हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें