फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं, पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 11 May 2022 03:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
Husband Wife Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं। इसके अलावा हंसने में भी हमारी मदद करते हैं। हंसने से हम सभी मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने और मुस्कुराने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है। हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति- बहुत ही रोमांटिक मूड में अपनी पत्नी के पास गया और बोला: तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं...

पत्नी- करना क्या है, हर रोज माथा टेक कर 2000 का नोट चढ़ा दिया करो।

संता ने पूछा बंता से- बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं ? 

बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।

संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।

बंता- हैरानी से, 'कैसे?'

संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?

छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...

पहला कारण- डर से

दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?

मिंटू- सौ फीसदी !!!

चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?

मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?

रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।

भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पप्पू ने एक लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।

लड़की– पर मैं तुमसे बड़ी हूं

पूरे एक साल …. बड़ी हूं

पप्पू– कोई बात नहीं ।

मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा ……
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
भोलू को एक लड़की से प्यार हुआ

भोलू रोज देर रात को लड़की को फोन किया करता था

एक बार भोलू का फोन लड़की की मां ने उठा लिया

भोलू डरते हुए बोला- आंटी जी कंगना है क्या?

लड़की की मां ने तुरंत जवाब दिया- हां है न दोनों हाथों में है और थप्पड़ भी जोर से लगता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें