हंसना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। खुलकर हंसने से फेफड़ों में मौजूद पुरानी और बासी हवा शरीर से बाहर निकल जाती है और ऑक्सीजन युक्त ताजी हवा फेफड़ों में गहराई तक पहुंचती है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने और शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए हमें बासी हवा को बाहर निकालने की जरूरत होती है और आपकी हंसी इसमें आपकी मदद कर सकती है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में खुल कर हंस पाना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स, जो हंसने में आपकी मदद करेंगे।
एक शराबी दूसरे शहर गया...वहां पर उसे शराब की तलब लगी...
शराबी शराब खरीदने पहुंच गया...
शराबी- एक बोतल विह्सकी देना...
दुकानदार- हमारे यहां शराबबंदी है आपको शराब नहीं दे सकते...
शराबी- तो दुकान क्यों खोली है इसमें शराब क्यों रखी है?
दुकानदार- ये शराब सिर्फ सांप और बिच्छू काटने के मरीजों के लिए है।
शराबी- अच्छा तो ये सांप बिच्छू कहां मिलेंगे...
दुकानदार बेहोश...